बिलासपुर

सास और दामाद के दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा….मुआवजा राशि के विवाद को लेकर बेटे और सहयोगी ने दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

रायगढ़ – घरघोड़ा पुलिस ने रायकेरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा महज 24 घंटे में कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या का कारण एनटीपीसी मुआवजा राशि के बंटवारे को लेकर चल रहा पुराना विवाद था। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में यह सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर को ग्राम रायकेरा के कोटवार सकिर्तन राठिया ने सूचना दी कि घुराउ राम सिदार 55 वर्ष और उनकी सास सुकमेत सिदार 70 वर्ष का शव उनके घर की परछी में पड़ा है। दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच की, जिसमें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से गला दबाने और मारपीट से मौत की पुष्टि हुई। इस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला (क्रमांक 265/2025, धारा 103(1) बीएनएस) दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को शक मृतक के बेटे रविशंकर सिदार और उसके रिश्तेदार रामप्रसाद सिदार पर गया। सख्त पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी मुआवजा राशि को लेकर घुराउ राम और रामप्रसाद के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 2 अक्टूबर की शाम रामप्रसाद के उकसावे पर रविशंकर ने रस्सी से अपने पिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना का विरोध करने पर सास सुकमेत की भी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों रविशंकर सिदार 26 वर्ष और रामप्रसाद सिदार उर्फ गरिहा 83 वर्ष, निवासी रायकेरा मांझापारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस जटिल प्रकरण को सुलझाने में निरीक्षक कुमार गौरव, एएसआई खेमराज पटेल, रामसजीवन वर्मा और टीम के अन्य सदस्यों की त्वरित व सूझबूझपूर्ण कार्रवाई रही।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर