बिलासपुर

मामूली विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला..गंभीर युवक का सिम्स में चल रहा उपचार,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना कोनी क्षेत्र के ग्राम जलसो में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी दुबेन वर्मा, निवासी ग्राम जलसो ठाकुर देव तालाब के पास ने बताया कि वह खेती-किसानी का कार्य करता है। दिनांक 04 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 5 बजे उसका भाई उज्जैन वर्मा ठाकुर देव तालाब गया था। वहां गांव के ही शिव श्रीवास ने उसे देखकर कहा कि “वर्मा लोगों का अब बहुत भाव बढ़ गया है, पैसे वाले हो गए हो”। इस पर जब उज्जैन ने विरोध किया, तो शिव श्रीवास ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और धारदार हथियार से पीछे कमर के पास व बाएं हाथ की कलाई पर वार कर दिया। हमले में उज्जैन वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोनी पुलिस ने आरोपी शिव श्रीवास के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS व 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...