जांजगीर चाँपा

फिल्मी स्टाईल में स्कूटी सवार से लूटपाट की वारदात…बाइक सवार 2 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

जांजगीर – फिल्मी स्टाइल में सरे राह लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसा मेन रोड का बताया जा रहा है। जहां भगवानपाली निवासी आदित्य पाटले 2 अक्टूबर 2025 को अपनी स्कूटी से शिवरीनारायण दशहरा और नवरात्रि मेला देखने आया था। जो स्कूटी से अपने घर जा रहा था। रात्रि करीबन 11.30 बजे कोसा मेन रोड पर पहुंचा, तो आरोपी दो युवकों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर स्कूटी को लूट कर उसे

जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने मुलमुला थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की कोसा निवासी राहुल उर्फ पुष्पराज गुप्ता, पिंटू उर्फ विशाल सिदार रायपुर रूट में है। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने लुट की स्कूटी और घटना में प्रयुक्त रॉड, एक मोटर सायकल बरामद किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...