बिलासपुर

सोशल मीडिया पर “विलेन” बनना पड़ा भारी….हाथ में तलवार लेकर फोटो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने हाथ में तलवार लेकर फोटो पोस्ट की थी। आरोपी विशाल अंचल पिता संजय अंचल, उम्र 20 वर्ष, निवासी दलदली, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तलवार के साथ फोटो डालते हुए “विलेन” और “खतरनाक” जैसे शब्दों का प्रयोग किया था।

पुलिस ने इस पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। जांच के दौरान युवक की पहचान कर उसके कब्जे से तलवार जब्त की गई। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियार, हिंसा या भय फैलाने वाले किसी भी प्रकार की पोस्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी