रतनपुर

खूंटाघाट डेम कांड: महिला की अधजली लाश की पहचान के प्रयास जारी…. पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

जुगनू तंबोली

रतनपुर – खूंटाघाट डेम के पास झाड़ियों में मिली अज्ञात महिला की अधजली लाश के मामले में रतनपुर पुलिस ने पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। बुधवार दोपहर झाड़ियों से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में सामने आया कि महिला का शव पुराना है और डिकंपोज़्ड स्थिति में मिला है। लाश के अधिकतर हिस्से सड़-गल चुके हैं, जिससे पहचान करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।

उसने नीले रंग की छीटदार (सिल्वर-गोल्डन प्रिंटेड) साड़ी, कत्थई-सिंदूरी रंग का पेटीकोट, नीली चुड़ियां और काला-पीला मोतियों वाला मंगलसूत्र पहना हुआ था, जिसमें एक ताबीजनुमा वस्तु बंधी हुई थी। इन वस्त्रों और आभूषणों के आधार पर पुलिस मृतका की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज सभी महिला गुमशुदगी रिपोर्टों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बिलासपुर जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों के थानों को भी सूचना भेजी है।

मृतका की पहचान के लिए फोटो, वस्त्रों का विवरण और अन्य जानकारियां सभी पुलिस इकाइयों को साझा की गई हैं। रतनपुर पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी महिला के गुमशुदा होने की जानकारी हो या उपरोक्त विवरण से मेल खाता कोई मामला सामने आया हो, तो तत्काल थाना प्रभारी रतनपुर (9479193032, 7693913556), सउनि नरेश कुमार गर्ग (9302697101) या कंट्रोल रूम बिलासपुर (9479193099) पर संपर्क करें।

पुलिस ने कहा है कि शव की पहचान होते ही मौत के कारण और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीर जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...