जांजगीर चाँपा

रात में रास्ता रोककर लूट करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…लूटी गई स्कूटी और नगद रकम बरामद,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना चांपा पुलिस ने रात्रि में रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी और नगद रकम भी बरामद की है। मामले के अनुसार, प्रार्थी दिनेश यादव उर्फ दीनू निवासी धोबीपारा चांपा 20 अक्टूबर की रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच घरेलू सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान शंकर घाट के पास धोबीपारा निवासी जितेन्द्र उर्फ छोटू बरेठ और सोमेश यादव ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी जितेन्द्र ने प्रार्थी से पुराने विवाद का हवाला देते हुए कहा कि “तेरे कारण मुझे कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े,

मेरा दस हजार रुपये खर्च हो चुका है, आज ही पैसे चाहिए।” विरोध करने पर दोनों ने मारपीट कर 1800 रुपये नगद और स्कूटी लूट ली तथा फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोमेश यादव को पकड़ा। पूछताछ में उसने घटना स्वीकार की और उसके निशानदेही पर स्कूटी व 1250 नगद बरामद किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, आरक्षक वीरेश सिंह और शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...