जांजगीर चाँपा

कोटमीसोनार में हुए हत्याकांड का हुआ खुलासा..6 आरोपी गिरफ्तार, प्लानिंग कर दिया गया था घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – कोटमीसोनार गांव में हुए हत्या कांड का खुलासा करते हुए अकलतरा पुलिस और साइबर टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों और दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर की सुबह कोटमीसोनार निवासी 50 वर्षीय बालमुकुंद सोनी का शव घर में खून से लथपथ मिला था। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन में जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पंचायत चुनाव के दौरान मृतक से हुए विवाद को लेकर आरोपी रोशन दास मानिकपुरी, सौरभ पाठक, चंद्रहास पांडे, शिवांश पांडे और दो नाबालिगों ने योजना बनाकर बालमुकुंद की हत्या की।

घटना की रात सभी आरोपी तालाब के पास इकट्ठा हुए और मृतक को फोन कर गाली-गलौच की। जब उसने फोन काट दिया तो सभी आरोपी उसके घर पहुंचे और फटाखे फेंककर हंगामा किया। विरोध करने पर आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर धारदार हथियार से बालमुकुंद की हत्या कर दी। अकलतरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बटनदार चाकू और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि दो किशोरों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, SDOP प्रदीप कुमार जोशी, थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा तथा साइबर टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...