बिलासपुर

अब रेलवे के बॉक्सिंग रिंग में शराब पार्टी की तस्वीरें वायरल…खेल के मंदिर को अधिकारियों ने किया अपवित्र!

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में अब बॉक्सिंग रिंग में खेल अधिकारियों के शराब पार्टी की तस्वीरे वायरल हो रही है, जो खेल प्रेमियों के लिए आक्रोश का विषय बन गया है दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बॉक्सिंग रिंग परिसर में जमकर पार्टी मनाई गई जहाँ शराब के साथ ही चखना खाना की व्यवस्था की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, खेल विभाग के कुछ अधिकारियों ने इस पवित्र स्थल को मयखाना बना डाला।

आरोप है कि बॉक्सिंग रिंग के भीतर ही शराब पार्टी और मुर्गा भोज का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों ने खुलेआम शराब के जाम छलकाए और भोज का आनंद लिया। खिलाड़ियों ने जब यह नजारा देखा तो आक्रोशित होकर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।

उनका कहना है कि जिस रिंग को वे खेल का मंदिर मानकर प्रतिदिन अभ्यास करते हैं, उसी जगह को अधिकारियों ने अपवित्र कर दिया। खिलाड़ियों ने इसे खेल की भावना के विरुद्ध बताया और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना ने खेल परिसर की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले में रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक वायरल तस्वीरों की पुष्टि नही की गई और न ही कोई कार्रवाई की गई, लेकिन खिलाड़ियों का कहना है कि इस मामले में केवल जांच नहीं,

बल्कि दोषियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...