जांजगीर चाँपा

नेशनल हाईवे पर लूटपाट करने वाला आरोपी जयरामनगर से गिरफ्तार…..अकलतरा पुलिस ने की कार्रवाई

उदय सिंह

जांजगीर-चांपा – थाना अकलतरा पुलिस ने नेशनल हाईवे-49 मार्ग पर हुई मोबाइल झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झपटे गए मोबाइल कीमती 10,000 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के साथ एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक की संलिप्तता भी पाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रसीद खान, निवासी पाटनवार कॉलोनी (बिलासपुर), 29 सितंबर की रात लगभग 2:30 बजे अपने ड्राइवर के साथ पिकअप वाहन से जांजगीर से बिलासपुर के लिए रवाना हुआ था। अकलतरा ओवरब्रिज पार करने के बाद वाहन में डीजल खत्म हो गया, जिसके बाद ड्राइवर को वहीं छोड़कर रसीद खान पेट्रोल पंप से डीजल लेने गया।

लगभग सुबह 4 बजे, अर्जुनी चौक से करीब 500 मीटर आगे लौटते समय तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल में आए और उसके साथ मारपीट कर मोबाइल झपटकर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 492/2025 धारा 115(2), 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी नितेश यादव 20 वर्ष निवासी खैरा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, वहीं नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक गौकरण राय और राजकुमार पांडेय की भूमिका सराहनीय रही। अकलतरा पुलिस की तत्परता से हाईवे झपटमारी का यह मामला सुलझ गया।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...