बिलासपुर

सेक्सटॉर्शन:-अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1.50 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तोरवा क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रार्थी सुनील कुमार निवासी तोरवा ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 1,50,400 रुपए की ठगी की है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त 2025 की रात करीब 9:56 बजे उसके मोबाइल पर अनिता शर्मा नाम से वीडियो कॉल आया। कॉल उठाते ही महिला निर्वस्त्र हो गई और अश्लील हरकतें करने लगी। बाद में उसने धमकी दी कि वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। अगले दिन एक व्यक्ति ने खुद को डीएसपी संजय ठाकुर बताकर फोन किया और बताया कि महिला को गिरफ्तार किया गया है तथा वीडियो डिलीट कराने के लिए राहुल शर्मा नामक व्यक्ति से संपर्क करने को कहा। राहुल शर्मा ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर पहले 14,900 की मांग की, उसके बाद अलग-अलग चरणों में कुल 1,50,400 की ठगी कर ली। प्रार्थी ने यह राशि यूपीआई के माध्यम से आरोपियों को भेजी थी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल नंबर धारक अनिता शर्मा, संजय ठाकुर और राहुल शर्मा के खिलाफ धारा 66(D) IT Act और धारा 318(4) BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि पुलिस नागरिकों से अपील करती रही है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से वीडियो कॉल या लिंक साझा न करें तथा ऐसे मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें, बावजूद इसके लोग सायबर ठगों के जाल में फंस रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...