छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिम्स को 50 प्रीपीजी सीट मिलने की उम्मीद , सोमवार को एमसीआई की टीम ने किया निरीक्षण

सोमवार के निरीक्षण के दौरान टीम को खास खामी नजर नहीं आई इसलिए सिम्स प्रबंधन को उम्मीद है कि शेष बची 50 सीटों की मान्यता भी उसे जल्द ही हासिल हो जायेगी

सत्याग्रह डेस्क

सिम्स में संसाधनों की कमी और मौजूदा समस्या को देखते हुए 150 की जगह केवल 100 प्रीपीजी सीट की ही मान्यता हासिल हुई थी । तब से लेकर अब तक सिम्स पूरे 150 सीटों की मान्यता के लिए संघर्ष कर रहा है। एमसीआई शेष 50 सीट की मान्यता दे इसी प्रयास के तहत एक बार फिर एमसीआई की टीम सोमवार को सिम्स के निरीक्षण के लिए पहुंची। इसकी जानकारी पहले से ही सिम्स प्रबंधन को थी, इसलिए यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर आई । एमसीआई की टीम को सोमवार के निरीक्षण के दौरान कोई खास खामी नजर नहीं आई ।

अब एमसीआई के भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया अतिरिक्त सीटों की मान्यता प्रदान करेगा । मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के 3 सदस्यों ने सोमवार को सिम्स का निरीक्षण किया। जिसमें अलग-अलग राज्यों से डॉ गिरजा ,डॉ सिंह देव और डॉक्टर पावले पहुंचे थे। इस टीम ने चर्म रोग विभाग पैथोलैब एक्सरे सोनोग्राफी लाइब्रेरी रेडियोलॉजी रेड क्रॉस आईसीयू बर्न यूनिट सेंट्रल लैब गर्ल्स एंड बॉयज हॉस्टल समेत सभी वार्डो का निरीक्षण किया।टीम के सदस्यों ने ओपीडी के मरीजों से भी मिलकर जानकारी हांसिल की। अब इसकी रिपोर्ट टीम आगे भेजेगी, जिसके आधार पर शेष 50 सीटों की प्रीपीजी कोर्स की मान्यता मिल सकती है। चूँकि सोमवार के निरीक्षण के दौरान टीम को खास खामी नजर नहीं आई इसलिए सिम्स प्रबंधन को उम्मीद है कि शेष बची 50 सीटों की मान्यता भी उसे जल्द ही हासिल हो जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...