जांजगीर चाँपा

बियर बॉटल से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार… बिर्रा पुलिस ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर-चांपा – बिर्रा थाना क्षेत्र में प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम चंद्रा 28 वर्ष, निवासी चोरभठ्ठी थाना जैजैपुर, जिला सक्ती को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टूटी हुई बीयर बॉटल भी जब्त की गई है। मामले में प्रार्थी राजेन्द्र प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे वह बिर्रा देशी शराब दुकान गया था, जहां आरोपी विक्रम अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। उसी दौरान उसके एक साथी के उल्टी करने पर दुकान संचालक अमन साहू ने टोक दिया। इससे नाराज होकर विक्रम ने गाली-गलौज करते हुए कांच की बीयर बॉटल तोड़कर अमन साहू पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी राजेन्द्र प्रसाद और लोचन प्रसाद भारद्वाज को भी आरोपी ने धारदार बॉटल से वार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन व SDOP चाम्पा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू एवं उनकी टीम सउनि टी.आर. जांगड़े, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्र.आर. गौतम गोविन्द पाण्डेय, आरक्षक रघुवीर यादव, भुवनेश्वर साहू, रामसाय साहू का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...