जशपुर

जशपुर में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी…. तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार… हत्या के बाद शव को जलाकर मिटाने की थी कोशिश, देखिए वीडियो

रमेश राजपूत

जशपुर – पुलिस ने पुराना नगर के तुरीटोंगरी क्षेत्र में मिली अधजली लाश के रहस्य से आखिरकार पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र का है।घटना 18 अक्टूबर की है, जब पुलिस को तुरीटोंगरी इलाके में एक युवक की अधजली लाश मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव गड्ढे में फेंककर जलाया गया है। शरीर का अधिकांश हिस्सा और चेहरा पूरी तरह से जल चुका था। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्यात्मक बताया गया, जिसके बाद बी.एन.एस. की धारा 103(1) व 238(क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। शव की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। क्षेत्र के सभी थानों और चौकियों में शव की तस्वीरें भेजी गईं। तकनीकी टीम और मुखबिरों की मदद से पुलिस को सुराग मिला कि सीटोंगा निवासी सीमित खाखा 28 वर्ष कुछ दिनों पूर्व अपने साथियों के साथ झारखंड के हजारीबाग काम करने गया था, लेकिन वह लौटकर नहीं आया। वहीं उसके साथी गांव लौट चुके थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदेहियों रामजीत राम 25 वर्ष, वीरेंद्र राम 24 वर्ष और एक 17 वर्षीय बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ी मनोवैज्ञानिक पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी और मृतक 17 अक्टूबर की रात जशपुर के बांकीटोली स्थित नदी पुलिया के पास श्मशान घाट में शराब पी रहे थे। इसी दौरान हजारीबाग में काम से मिले कमीशन के पैसों को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी वीरेंद्र राम ने लोहे की रॉड से सीमित खाखा के सिर पर वार किया, जबकि रामजीत राम ने चाकू से उसके सीने पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को उठाकर पुराना नगर के तुरीटोंगरी इलाके में एक गड्ढे में फेंक दिया और रात में पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया ताकि पहचान न हो सके। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, लोहे की छड़ और घटना के समय पहने कपड़े जब्त किए हैं। साथ ही, डमी के जरिए अपराध की पुनर्रचना (रीक्रिएशन) भी कराई गई। जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह एक जटिल अंधे कत्ल का मामला था, जिसे पुलिस टीम ने बेहद प्रोफेशनल ढंग से सुलझाया है। फिलहाल दो आरोपी फरार हैं, जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।
इस मामले की विवेचना और गिरफ्तारी में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी, उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर तथा साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख सहित पुलिस की पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही। हत्या के बाद शव को जलाकर मिटाने की इस वारदात ने पूरे जशपुर क्षेत्र को दहला दिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी शीघ्र ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची...