बिल्हा

शिवनाथ नदी एनीकट में हादसे का शिकार हुआ रेलवे कर्मचारी का परिवार…डूबने से जीजा की हुई मौत साला लापता,

उदय सिंह

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवनाथ नदी स्थित उड़नताल एनीकट में शनिवार को पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के दो सदस्य नदी के तेज बहाव में बह गए। इस दर्दनाक हादसे में रेलवे कर्मचारी संतोष राम की मौत हो गई, जबकि उसका साला अनुज अब तक लापता है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा निवासी संतोष राम शनिवार सुबह अपने परिवारजनों के साथ शिवनाथ नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था।

दोपहर लगभग तीन बजे के करीब वह नहाने के लिए एनीकट में उतरा, तभी एनीकट के ऊपर से बह रहे पानी के तेज प्रवाह में उसका पैर फिसल गया और वह गहराई में बह गया। संतोष को डूबता देख पास में मौजूद उसका साला अनुज भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा, लेकिन दोनों ही तेज बहाव में लापता हो गए। काफी देर तक दोनों के वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की और घटना की सूचना बिल्हा पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को सूचना देकर रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।

रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एनीकट से लगभग एक किलोमीटर दूर संतोष राम का शव बरामद कर लिया। वहीं, अनुज की तलाश देर शाम तक जारी रही लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे से पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया है। स्थानीय ग्रामीण भी पुलिस और बचाव दल के साथ मिलकर अनुज की तलाश में जुटे हुए हैं। सोमवार को फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...