रायगढ़

घर के सामने से ट्रैक्टर की चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… ट्रैक्टर सहित एक बाइक भी जब्त,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – देर रात खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए ट्रैक्टर चोरी के मामले में खरसिया पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चोरी हुई ट्रैक्टर और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हमालपारा निवासी सौरभ अग्रवाल ने खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके ट्रैक्टर क्रमांक CG13D1197 को उनका मित्र अजय भारती रखा हुआ था। जिसे 29 अक्टूबर को अपने घर के सामने रखा था। जब सुबह जब अजय ने घर के बाहर देखा तो उक्त ट्रैक्टर वहा नही था। काफी खोजबीन के बाद भी ट्रैक्टर का कुछ पता नहीं चला। जिसके सूचना उन्होंने प्रार्थी को दी। इधर घटना कि सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कि इसी बीच पुलिस ने संदेह के आधार पर लालाधुर्वा गुडेली निवासी विकम कसेर, तरेकेला निवासी रामप्रसाद सारथी और कुडेकेला निवासी
कपूर कुमार केरकेट्टा को पकड़ा। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने 29 अक्टूबर की रात मिलकर प्रार्थी के घर के पास खड़े ट्रैक्टर को चोरी किया था। आरोपी विकम कसेर ने बताया कि वे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (Honda Livo CG12BL6460) पर सवार होकर साथियों के साथ पहुंचे थे। ट्रैक्टर चोरी करने के बाद उसे मंगलबाजार के पास झाड़ी में छुपा दिया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी