बिलासपुर

सरकारी स्कूल में बच्चों की दिन में 2 बार होगी हाजिरी….जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश, बैठक में हुई योजनाओं की समीक्षा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – स्कूलों में बच्चों की अब दो बार हाजिरी ली जायेगी। पहली हाजिरी स्कूल खुलने पर प्रथम पीरियड में और दूसरी हाजिरी मध्यान्ह भोजन के बाद ली जायेगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से स्कूल अवधि में एक-एक बच्चे की निगरानी समुचित तरीके से करने को कहा है। टीएल बैठक में लंबित मामलों के साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की गई। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे। कलेक्टर अवनीश शरण ने बैठक में कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन लेने के लिए अब एक ही दिन बचा है। प्रथम चरण के लिए आवेदन लेने की अंतिम तिथि कल 20 फरवरी तक है। बताया गया कि 18 फरवरी तक जिले में योजना के तहत 3 लाख 38 हजार आवेदन मिल चुके हैं। इनमें से 90 प्रतिशत की ऑनलाइन एण्ट्री का कार्य भी हो चुका है। कलेक्टर ने आज तक प्राप्त आवेदन सहित सभी आवेदनों की सौ फीसदी एण्ट्री कर लेने को कहा है ताकि कल के लिए काम लंबित न रहे। उन्होंने बताया कि 21 तारीख को आवेदनों की सूची प्रकाशित करके दावा-आपत्ति मंगायी जायेगी। सूची को गांव एवं वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करने और इसकी मुनादी करने को भी कहा है। कलेक्टर ने बताया कि 24 फरवरी को विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगायी जायेगी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत अब तक 8345 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें अब प्रशिक्षण देने की तैयारी के निर्देश दिए गए। कुष्ठ रोगियों को सुपोषण में मदद के लिए निक्षय मित्र बनाने के काम में तेजी लाने को कहा है। अब तक 639 लोग ही निक्षय मित्र बने हैं। एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में गति लाने और अग्निवीर भर्ती रैली में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल करने को कहा है। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय के कई मामलों का भी समाधान किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...