सक्ती

पुलिस ने चोरी के लाखों के सामान के साथ गिरोह के 5 आरोपियों को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

सक्ती – थाना सक्ती क्षेत्र के ग्राम मरकामगोढ़ी में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़िता सीता देवांगन ने 05 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 04 नवंबर की शाम परिवार सहित मायके जाने पर उसके घर और दुकान में ताला लगा था, लेकिन जब वह 05 नवंबर को दोपहर 1.30 बजे लौटी तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नगद 1 लाख रुपए और दुकान में रखे सिगरेट, बीड़ी, मिक्चर, बिस्किट व राशन सामग्री कुल मिलाकर 2,50,000 रुपए की चोरी कर ली है।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर के दिशा निर्देशों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव के मार्गदर्शन में संदिग्धों की पहचान और पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं और उनके पास चोरी का सामान रखा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल स्टेशन पहुंची और सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, राशन सामग्री, बीड़ी-सिगरेट, 3 मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 4,84,000 रुपए है। आरोपियों ने चोरी की राशि का एक हिस्सा शराब और खाने-पीने पर खर्च कर दिया था।

गिरफ्तार आरोपी

1. नरेंद्र पटेल (22), पिता: तिलेश्वर पटेल, ग्राम मरकामगोढ़ी

2. देवकुमार सिदार (19), पिता: बालाराम सिदार, ग्राम मरकामगोढ़ी

3. मनोज पटेल (26), पिता: कीर्तन पटेल, ग्राम कांदानारा

4. दीपक यादव (32), पिता: स्व. मनबोध यादव, कसेरपारा

5. एक विधि से संघर्षरत बालक

वहीं इस कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती), निरीक्षक अमित सिंह (सायबर सेल सक्ती), और पुलिस टीम के सदस्य राजेश यादव, शब्बीर मेमन, विनोद कंवर, यादराम चंद्रा, चित्रकेतु लहरे, श्याम गबेल, म.आर. रेखा कंवर, अलेक्सियुस मिंज, जितेंद्रं कंवर, गोपाल साहू, कमलेश लहरे की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,