जांजगीर चाँपा

गौठान में मवेशियों की मौत के मामले में सरपंच पर हुई बड़ी कार्रवाई….. पुलिस ने अपराध दर्ज कर किया गिरफ्तार…..जिम्मेदारों के लिए बड़ी चेतावनी!

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम सलखन गौठान में हुए मवेशियों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सलखन के सरपंच रामकृष्ण कश्यप 56 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उनके विरुद्ध BNSS की धारा 170, 126, 135(3) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पांडे के निर्देशन में अंजाम दिया गया। मामले का प्रारंभिक घटनाक्रम 6 अक्टूबर 2025 का है, जब ग्राम सलखन के गौठान में बड़ी संख्या में मवेशियों के मृत पाए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल जांच दल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां 14 मवेशी 7 गाय और 7 बैल मृत अवस्था में मिले। इसके अलावा 5 मवेशियों के कंकाल और 3 घायल मवेशी भी पाए गए। घायल पशुओं का उपचार कराया गया, जबकि मृत पशुओं का पंचनामा एवं पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम करवाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गौठान के पास झटका तार (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) से घेरा गया था, जिससे करंट लगने से मवेशियों की मृत्यु हुई। इसी आधार पर सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी शिवरीनारायण के न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि रामप्रसाद बघेल, आरक्षक प्रवीण कुमार साहू और विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा। प्रदेश स्तर पर यह एक महत्वपूर्ण और मिसाल स्थापित करने वाली कार्रवाई मानी जा रही है, जिसमें एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को पशु क्रूरता और लापरवाही के गंभीर मामले में गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...