मस्तूरी

खबर का असर:- मस्तूरी ब्लॉक का शराबी प्रधानपाठक हितेंद्र तिवारी सस्पेंड….विभाग की लापरवाही उजागर होने के बाद हुई कार्रवाई

उदय सिंह

बिलासपुर – एकबार फिर जिले में सत्याग्रह की खबर का असर हुआ है। जहां मस्तूरी ब्लॉक के शराबी प्रधानपाठक के ऊपर कार्यवाही में हो रही लेट लतीफी को लेकर सत्याग्रह न्यूज द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन के आला अफसरों ने घटना को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सोमवार को संयुक्त संचालक आरपी आदित्य द्वारा प्रधानपाठक हितेंद्र कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया है। आपको बता दे कि बीते गुरुवार को धनगंवा संकुल के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवारी में स्थित शासकीय पूर्व प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक हितेंद्र कुमार तिवारी शराब के नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचे। प्रधानपाठक हितेंद्र कुमार तिवारी शराब के नशे में इतने अधिक मदहोश थे कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। जिसका विडियो बनाया गया था। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था। कि मासूम स्कूली बच्चे उन्हें उठाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि शिक्षक लड़खड़ाते हुए गिर पड़ते हैं।

इधर मामले में ग्रामीणों के अनुसार, यह कोई नई बात नहीं है बल्कि यह शिक्षक लगभग रोजाना ही नशे की हालत में स्कूल आता है और बच्चों के बीच शर्मनाक हरकतें करता है। मामले को जब सत्याग्रह न्यूज द्वारा उठाया गया। तब शिक्षा विभाग का अमला हरकत में आया और मस्तूरी बीईओ से जांच करा कर तत्काल डीईओ विजय टांडे द्वारा प्रधानपाठक हितेंद्र तिवारी के निलंबित करने के लिए प्रतिवेदन संयुक्त संचालक कार्यालय में प्रेषित किया था। जिसके बाद भी सयुक्त संचालक आरपी आदित्य द्वारा मामले में कार्यवाही में संजीदगी नही दिखाई थी। जिसको लेकर सत्याग्रह न्यूज ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। जिसके बाद तत्काल मामले में ग्राम पंचायत नेवारी में स्थित शासकीय पूर्व प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक हितेंद्र कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इन्हे मस्तूरी ब्लॉक ऑफिस में नियत किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान