छत्तीसगढ़रतनपुर

इंडेन गैस संचालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा बच्चे की लापरवाही से गैस सिलेंडर में लगी थी आग

जलते हुए सिलेंडर में कभी भी विस्फोट संभव था जिससे हो सकती थी बड़ी जनहानि

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शुक्रवार को रतनपुर महामाया पारा वार्ड क्रमांक 3 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब यहीं रहने वाले सहायक प्रबंधक ए के भारद्वाज की रसोई में मौजूद कुकिंग गैस सिलेंडर में बच्चे की लापरवाही से आग लग गई सिलेंडर में आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और घर के सदस्य बदहवास हो कर भागने लगे इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना सुधा गैस इंडेन संचालक को दे दी तत्काल मौके पर पहुंचे विवेक कुमार गुप्ता ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया और अपनी जान जोखिम में डालकर उस घर में प्रवेश किया जहां सिलेंडर धू-धू कर जल रहा था किसी तरह वे जलते हुए सिलेंडर को लेकर गली में पहुंचे और उसे बुझाने का प्रयास करने लगे गर्म हो रहे सिलेंडर में ब्लास्ट ना हो जाये। इसलिए उसपर लगातार पानी का छिड़काव किया जाता रहा और आग बुझाने के लिए गीले बोरे और रेत का इस्तेमाल किया गया। आग एक तरफ से बुझती तो दूसरी ओर से सुलग उठती। इस घटना को देखने यहां लोगों का मजमा लग गया । जलते हुए सिलेंडर में कभी भी विस्फोट संभव था जिस से बड़ी जनहानि भी हो सकती थी इसलिए इंडेन संचालक ने सूझबूझ दिखाई और वे जलते हुए गैस सिलेंडर को लेकर हेलीपैड ग्राउंड पहुँच गए। जहां उसे सुरक्षित एक किनारे पर रख दिया गया धीरे-धीरे गैस उड़कर हवा में विलीन होती रही और जब सिलेंडर पूरी तरह खाली हो गया तब जाकर आग बुझी इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर रतनपुर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। जलते हुए सिलेंडर मैं अगर विस्फोट हो जाता तो फिर बड़ा हादसा मुमकिन था लेकिन सुधा गैस इंडेन के संचालक विवेक कुमार गुप्ता की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया । यही वजह है कि पूरे रतनपुर में उनकी सूझबूझ और साहस की तारीफ हो रही है इस घटना ने एक बार फिर यह चेतावनी दी है कि रसोई घर में मौजूद एलपीजी सिलेंडर किस तरह मारक साबित हो सकता है लिहाजा इसे लेकर लापरवाही बरतना जानलेवा भूल है भारद्वाज परिवार ने भी ऐसी ही भूल की और बच्चे को इसका इस्तेमाल करने दिया जिस वजह से सिर्फ उनके परिवार पर ही नहीं बल्कि आस पास रहने वाले उनके पड़ोसियों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे थे यह लोग सौभाग्यशाली थे की जलते हुए रसोई गैस सिलेंडर को बुझाने की तकनीक जानने वाला व्यक्ति एन वक्त पर मौके पर पहुंच गया जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़