जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने पकड़े बिलासपुर के जुआरी…नदी किनारे जमी थी जुआरियों की महफ़िल

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर-चांपा – थाना मुलमुला पुलिस ने ग्राम बुटराभंवर क्षेत्र के नदी किनारे दबिश देकर जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 31,170 रुपए नकद, ताश की पत्तियां और 4 मोटरसाइकिलें जप्त की हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी अकलतरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार जुआरियों में

1. सौरभ लाल उम्र 40 वर्ष निवासी मगर पर बिलासपुर
2. शिव पटेल उम्र 36 वर्ष मगरपारा बिलासपुर
3. सूरज यादव उम्र 21 वर्ष मल्हार बिलासपुर
4. अंकित कुमार टंडन उम्र 21 वर्ष भगवान पाली मस्तूरी बिलासपुर
5. करण सिंह लहरी उम्र 24 वर्ष ग्राम बिनोरी मल्हार बिलासपुर
6. रमेश आजाद उम्र 45 वर्ष ग्राम अर्जुनी थाना अकलतरा
7. प्रमोद साहू उम्र 32 वर्ष निवासी तिफरा सिरगिट्टी बिलासपुर
8. दिव्य कांत साहू उम्र 29 वर्ष

निवासी तिफरा बिलासपुर शामिल हैं।

सभी आरोपी बिलासपुर और अकलतरा क्षेत्र के निवासी हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एएसआई प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, बलवीर सिंह, अमृत सूर्य तथा आरक्षक जितेन्द्र कुर्रे और निलेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...