क्राईमबिलासपुर

शातिर अपराधी चोरों को देता था चोरी की सुपारी, कार में घूमकर करते थे चोरी

सत्याग्रह डेस्क

बिलासपुर में एक तो चोरी की घटनाएं थम नहीं रही, ऊपर से चोर इस कदर हाईटेक हो चुके हैं कि पुलिस उनके सामने कमतर पड़ रही है ।फिल्म ओए लकी लकी ओए की तर्ज पर बिलासपुर में चोरों का एक गैंग बाकायदा कार में घूमकर रेकी और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था , लेकिन उनका चोरी की रकम से अय्याशी करना पुलिस की निगाह में आ गया और फिर गिरोह के एक एक सदस्य पुलिस की निगाह में आते चले गए। लगातार हो रही चोरियों के बाद पुलिस ने सभी इलाकों में मुखबिर को तैनात कर रखा है। ऐसे ही एक मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि तिफरा में रहने वाला राजा कैवर्त इन दिनों नए-नए संदिग्ध लोगों के साथ कार में घूमता है और ऐशो आराम पर अनाप-शनाप खर्च कर रहा है ।

दरअसल राजा कैवर्त पहले भी जुआ सट्टा और हत्या के प्रयास के मामले में जेल की हवा खा चुका था। इसलिए पुलिस को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी और पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ शुरू की।पहले तो वह पुलिस को पूरी तरह गुमराह करता रहा।लेकिन फिर वह पूछताछ में टूट गया और उसने जानकारी दी कि रायपुर में रहने वाले शातिर चोर राजू सिक्का के साथ कुछ समय पहले उसकी मुलाकात बस स्टैंड तिफरा में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई। इसके लिए राजू ने अपने साथ मुरैना के रहने वाले कालू थापा और डोंगरगढ़ के रहने वाले शकील खान को भी मिला लिया ।

बाकायदा गैंग बनाकर ये सभी इको स्पोर्ट्स कार में शहर के अलग-अलग इलाकों में रोज रेकी करते थे और फिर रात को कार से जाकर चोरी किया करते थे । इन लोगों ने चकरभाटा थाना क्षेत्र के एन के चिरानिया के घर से सोने चांदी के जेवर, कैमरा, मोबाइल फोन और नगद रकम चोरी की थी। इसके अलावा सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में भी सुरेश कुमार यदु के मकान में चैनल गेट का ताला तोड़कर एक लेनेवो कंपनी का मोबाइल चोरी कर लिया था ।जानकारी देते हुए राजा कैवर्त ने बताया कि चोरी में उसका साथ देने वाले राजू सिक्का, कालू थापा और शकील खान नया बस स्टैंड के पास तिफरा में एक किराए का मकान लेकर रह रहे हैं। यह सभी वही चोरी की योजना बनाते थे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर सभी शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी ने चकरभाटा के सनफ्लावर कॉलोनी और सिरगिट्टी के मकान में चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा भी उन्होंने कई स्थानों पर चोरी का प्रयास किया था लेकिन लोगों के जाग जाने की वजह से वे कामयाब नहीं हो पाए थे। बिलासपुर के अलावा शातिर चोरों ने झांसी, गोंदिया और भी कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

चारों चोरों को गिरफ्तार करने के अलावा पुलिस ने इनसे चोरी का सामान खरीदने वाले बिल्हा निवासी राजा उर्फ नीरज पाल को भी गिरफ्तार किया है इनके पास से सोने चांदी के जेवर मोबाइल कैमरा पेन ड्राइव और ताला तोड़ने का पेचकस समेत करीब दो लाख रुपए के सामान जप्त किए गए हैं पुलिस ने घटना में इस्तेमाल होने वाले कार को भी जप्त कर लिया है
वही तोरवा क्षेत्र में हुए एक चोरी का भी पुलिस ने खुलासा किया है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली मंजू कुजुर के घर 26- 27 फरवरी की दरमियानी रात उस वक्त चोर ने धावा बोला था जब घर पर कोई नहीं था। चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर नगदी रकम समेत करीब एक लाख का सामान ले जाने में कामयाब हुए थे। पुलिस को जांच के दौरान पुराने चोर अनीश मसीह की जानकारी हुई। पता चला कि वह हरसिंगार कॉलोनी में छुपा हुआ है ।

जिसके बाद पुलिस ने ट्रेप करते हुए अनीश मसीह को धर दबोचा। जिस ने पुलिस पूछताछ में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है अनीश मसीह देवरीखुर्द का रहने वाला है

बिलासपुर में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है पुलिस कुछेक मामलों में चोरों तक पहुंचने में कामयाब भले हो रही हो, लेकिन चोरी की घटनाएं रोकने में फिलहाल पुलिस पूरी तरह नाकाम है ।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस...