रायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 41 जिलाध्यक्षों के नामों की लिस्ट की जारी…रायपुर में श्रीकुमार और राजेंद्र, बिलासपुर में सिधांशु और महेंद्र को मिली कमान,

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 41 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है। पार्टी संगठन के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करना है। नई सूची के मुताबिक, रायपुर सिटी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीकुमार शंकर मेनन को सौंपी गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण में राजेंद्र पप्पू बंजारे को नई कमान मिली है।

बिलासपुर जिले में भी अहम बदलाव किए गए हैं। बिलासपुर शहर का नया जिलाध्यक्ष सिधांशु मिश्रा को बनाया गया है, जबकि बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी महेंद्र गंगोत्री को दी गई है। पार्टी का मानना है कि युवा और सक्रिय नेतृत्व से संगठन को बेहतर दिशा मिलेगी। सुकमा जिले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि यह नई टीम क्षेत्रीय संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। पार्टी को उम्मीद है कि इन नए नियुक्त पदाधिकारियों की कार्यशैली से जिले स्तर पर संगठन और अधिक सक्रिय व प्रभावी होगा।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज