रतनपुर

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ बलवा का जुर्म दर्ज, पूर्व सरपंच ने की थी शिकायत….पुलिस की विवेचना जारी

डेस्क

बिलासपुर- कांग्रेस के बाहुबली नेता एवं पार्षद पति व् उसके साथियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने पूर्व सरपंच व् उसके साथियों के साथ मारपीट व बलवा करने का अपराध दर्ज किया है। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिधौरी निवासी पूर्व सरपंच शिवनारायण कश्यप पिता राम विलास ने त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है, रिपोर्ट में कहा गया है कि वे 27 जनवरी की रात 11 बजे गांव में घूम रहे थे तभी त्रिलोक श्रीवास और उसके साथियों को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद गांव में आने पर आपत्ति की गयी। इस बात पर त्रिलोक श्रीवास, आनन्द श्रीवास, गणेश वर्मा, प्रहलाद साहू, आशीष पांडेय, सोमित श्रीवास जितेंद्र शर्मा ने प्रार्थी सहित उनके साथियों को दौड़ा दौड़ा कर मारपीट की।

इस हमले में शिवदीप तिवारी, राजेश कश्यप, अजीत कश्यप, योगेश केवट, मनीष सारथी व् अन्य को गभीर चोट आई है। रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने त्रिलोक श्रीवास सहित उनके 8 साथियों के खिलाफ बलवा का जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...