कोटा

कोटा में सनसनीखेज हत्या: 30 नवंबर से लापता युवक की तालाब में मिली लाश… शरीर से बंधे थे दो बड़े पत्थर

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के ग्राम घोरामार में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के फेकू बँधानी तालाब में एक युवक की लाश तैरती हुई नजर आई। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान घोरामार निवासी 25 वर्षीय धीरज कुमार साहू के रूप में की गई है, जो 30 नवंबर की रात से लापता था। मिली जानकारी के मुताबिक धीरज साहू 30 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे भोजन करने के बाद अपने घर से पास स्थित मुर्गी फार्म हाउस जाने निकला था।

इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन के बाद कोटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज सुबह ग्रामीणों ने तालाब में तैरती हुई एक लाश देखी, जिसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। कोटा पुलिस टीम के साथ-साथ फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। जांच के दौरान जब शव को बाहर निकाला गया तो पुलिस हैरान रह गई। युवक के शरीर से दो बड़े पत्थर बांधकर उसे तालाब में फेंका गया था, जिससे यह साफ हो गया कि यह एक सुनियोजित हत्या है।

शरीर पर चोट के भी कई निशान बताए जा रहे हैं, जो हत्या की आशंका को और मजबूत करते हैं। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है। कोटा पुलिस ने कहा है कि अज्ञात हत्यारों की शिनाख्त कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस जघन्य हत्या से गांव में दहशत का माहौल है और लोग घटना से दुखी तथा स्तब्ध हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज