छत्तीसगढ़बिलासपुर

व्यापार विहार स्मार्ट सड़क निर्माण की धीमी गति से नाराज आयुक्त ने लगाई फटकार

सड़क निर्माण में आ रही पीएचई के पीवीसी पाइप लाइन लिकेज होने की दिक्कतों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बुधवार की दोपहर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने हंसा विहार कालोनी में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन, गोकुल नगर और चंदेला नगर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही कार्यों के ड्राइंग डिजाइन व स्टीमेट देख गुणवत्ता के साथ कार्य करने की बात कहते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने सबसे पहले हंसा विहार कालोनी स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। यहां 16 लाख की लागत से भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य के स्टीमेट की जानकारी ली। इस दौरान सहायक अभियंता सुरेश शर्मा द्वारा कार्य की तकनीकी जानकारी दी गई। इसपर सीढ़ी में ग्रिल लगाने के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश कमिश्नर श्री पाण्डेय ने दिए। इसके बाद कमिश्नर ने गोकुल नगर का जायजा लिया। यहां डीएमएफ फंड से 1 करोड़ 80 लाख की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान भी उन्होंने मौके पर कार्य के स्टीमेट, ड्राइंग व डिजाइन देख कर कार्य की तकनीकी जानकारी ली गई। सड़क निर्माण में आ रही पीएचई के पीवीसी पाइप लाइन लिकेज होने की दिक्कतों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह सड़क निर्माण में आ रही अतिक्रमण संबंधित बाधाओं को दूर करने की बात कही गई।

सड़क के किनारे नाला निर्माण करने की जानकारी सहायक अभियंता सुरेश शर्मा द्वारा दी गई। इस दौरान ठेकेदार को नाला व सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के साथ सड़क निर्माण को जल्द पूर्ण करने के निर्देश कमिश्नर श्री पाण्डेय ने दिए। इसके बाद कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय चंदेला नगर पहुंचे यहां पूर्व में हुए नाली व सोल्डर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। यहां हाल ही में 15 लाख की लागत से नाली व सोल्डर निर्माण कार्य किया गया। पूरे कालोनी में करीब 1200 मीटर नाली व सड़क के किनारे सोल्डर निर्माण किया गया।

स्मार्ट सड़क के धीमी गति पर नाराजगी जाहिर

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने व्यापार विहार स्थित स्मार्ट सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लिया। यहां हाल ही में निरीक्षण के दौरान 20 दिनों में 600 मीटर सड़क निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय कार्ययोजना के तहत कार्य नहीं होने पर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्व में तय डेट लाइन के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...