बिलासपुर

मस्तूरी:- भाई की मौत पर बहनों ने जताया संदेह, कहा यह आत्महत्या नही, हुई है हत्या….पीएम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान, निष्पक्ष जांच की मांग,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर निवासी 28 वर्षीय सुरज वस्त्रकार पिता मुन्नूलाल वस्त्रकार की संदिग्ध मौत का मामला अब और गंभीर होता दिखाई दे रहा है। परिजनों ने कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले सिर पर चोट के आधार पर पुनः जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि सुरज की मृत्यु आत्महत्या नहीं है, बल्कि किसी गहरी साजिश के तहत हत्या है। घटना 14 मई 2025 की शाम लगभग 4 से 5 बजे की है, जब सुरज का शव उसके बेडरूम में खून से लथपथ हालत में मिला था। उसके सिर पर गंभीर चोट से खून बह रहा था और गले मे गमछा बंधा, दूसरा गमछा पंखे में लटका था, परिजनों का कहना है कि यदि यह आत्महत्या होती तो सिर पर गहरी चोट कैसे लगती। इतना ही नहीं, मौके से मिला कथित सुसाइड नोट भी संदेह के घेरे में है, क्योंकि नोट दो अलग-अलग रंग की स्याही से लिखा हुआ है और उसमें सूरज के हस्ताक्षर भी नही है, जिससे उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआती जांच में लापरवाही बरती। 3 जून 2025 को एसएसपी रजनेश सिंह तथा एएसपी (ग्रामीण) अर्चना झा को शिकायत दी गई कि मस्तूरी पुलिस न तो सुरज का मोबाइल डिटेल निकाल रही, न ही सुसाइड नोट को फॉरेंसिक विशेषज्ञों से परीक्षण हेतु भेजा गया। परिवार का मानना है कि मोबाइल डिटेल और राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट से वास्तविक आरोपियों तक पहुंचा जा सकता है। मृतक सूरज की बहन आरती वस्त्रकार ने बताया कि परिवार न्याय की अपेक्षा रखता है और कलेक्टर से मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष, उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जब तक वैज्ञानिक और तकनीकी जांच नहीं होती, सुरज की मौत को आत्महत्या करार देना उचित नहीं है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...