खेलछत्तीसगढ़

शहर के पावरलिफ्टर ने बढ़ाया बिलासपुर का मान, 8 में से 5 को मिले पदक

सत्याग्रह डेस्क

बिलासपुर में पारंपरिक खेलों के साथ गैर पारंपरिक खेलों में भी खिलाडी अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं। आमतौर पर कम प्रचलित खेल पावर लिफ्टिंग में भी धीरे धीरेबिलासपुर का दबदबा बन रहा है। यहां मौजूद कुछ जिम बॉडी बिल्डिंग के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। इन्हीं में से एक मंगला स्थित रोबिल जिम के संचालक मुर्तजा खान की कोशिशें उस वक्त रंग लती दिखी, जब उनके जिम के पांचों खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किया। 8 और 9 जून को भिलाई में आयोजित छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिलासपुर के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया था ।जिनमें से रोबिल जिम के पांचों खिलाड़ियों को मेडल हासिल हुआ है। सब जूनियर वर्ग में 66 किलो भार ग्रुप में आयुष राजपूत ने कांस्य पदक हासिल किया है। वही 120 किलो वर्ग में मास्टर टू ग्रुप में अख्तर खान ने गोल्ड मेडल जीता है । इसी प्रतियोगिता में 93 किलो भार भार वर्ग में सीनियर वर्ग के खिलाड़ी जलेश्वर सिंह राठिया ने भी गोल्ड जीता है। जूनियर 53 केजी वर्ग में सूरज पटेल को कांस्य मेडल हासिल हुआ है ।वहीं जूनियर वर्ग के 93 किलो भार ग्रुप में सौरभ सिंह ठाकुर को भी स्वर्ण पदक मिला है। पदक पाने वाले सभी खिलाड़ी मंगल रोबिल जिम से संबंधित है।

उनकी खास तैयारियों का ही परिणाम था कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्हें यह सफलता मिली है ।अब सभी स्वर्ण पदक विजेता यानी कि अख्तर खान , जलेश्वर सिंह राठिया और सौरव सिंह ठाकुर आगामी दिनों में दिल्ली और हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर का नाम रौशन करने के बाद खिलाड़ी सोमवार को अपने शहर लौटे तो उनका भव्य स्वागत किया गया । वहीं मीडिया से बात करते हुए खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शहर का परचम लहराने का वादा किया।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...