बिलासपुर

बिलासपुर :- पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, गांव में दहशत का माहौल, पुलिस पहुंची मौके पर

टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोर भट्टी खुर्द में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पंचायत के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरा गांव दहशत में है, जबकि अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस हत्याकांठ की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मनबोध यादव बुधवार की रात करीब 8 बजे अपने स्कूटी से घर से घूमने के लिए निकले थे। जो रातभर घर वापस न आने पर गुरुवार सुबह परिजनों को शंका हुई और खोजबीन शुरू की गई। तभी तलाश के दौरान परिजनों को गांव से लगे मुर्गा फार्म हाउस के पास, जहां अक्सर लोग शराब पीने के लिए जुटते हैं, खून से सने हाल में पड़े मिले। शव के करीब जाकर देखने पर पता चला कि
अज्ञात हमलावरों ने सिर पर धारदार हथियार से घातक हमलाकर पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतार दिया गया है।

जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल सकरी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची सकरी पुलिस क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...