मल्हार

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार….मल्हार पुलिस ने की कार्रवाई,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी साहिल जायसवाल उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला मल्हार क्षेत्र का है, जहाँ का निवासी साहिल जायसवाल बीते 04 अक्टूबर 2025 को एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जाँच के दौरान पता चला कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। चौकी मल्हार पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 657/2025 दर्ज कर, आरोपी को 10 नवंबर 2025 को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ और साक्ष्य जुटाने पर आरोप सही पाए गए। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(2)ड और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की गई है। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी साहिल जायसवाल को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा,