मस्तूरी

मनरेगा के कार्यो में राजस्व अधिकारी नही दिखा रहे रुचि, स्थल परीक्षण के लिए पटवारी को 4 महीनों में नही मिली फुरसत….ग्रामीणों में आक्रोश

उदय सिंह

मस्तूरी- जनपद पंचायत मस्तूरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जुनवानी(कटहा) में रोजगार नही मिलने से ग्रामीणों में काफी रोष है। क्योंकि गांव में रोजगार गारंटी के काम स्वीकृति के महीनों बाद भी अब तक काम शुरू नही हो सका है। इस पूरे मामले में राजस्व अधिकारियों की सुस्त कार्यप्रणाली ग्रामीणों और रोजगार के बीच एक बड़ा रोड़ा बन हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा के तहत 2019- 20 के लिए 18 दिसंबर 2019 को जुनवानी तथा आश्रित ग्राम कटहा में 4 काम स्वीकृत हुए थे। जिसमें ग्राम कटहा में गाड़ा घाट और धनवार पारा में नया तालाब निर्माण कार्य तथा ग्राम जुनवानी में तिरिया बाँधा तालाब व बहरा तालाब में गहरीकरण कार्य कराया जाना था। लेेकिन क्षेत्र के पटवारी ने अपनी हरी झंडी नही दी है। जिस वजह से पिछले 4 महीनों से ग्रामीणों को रोजगार नही मिल सका है।

शिकायत के बाद भी न कार्यवाही हुई और ना ही फाइल आगे बढ़ सकी..

मनरेगा के स्वीकृत कार्य को शुरू कराने मस्तूरी नायब तहसीलदार के द्वारा हुई स्थल मार्किंग के बाद पटवारी को स्थल निरीक्षण का प्रतिवेदन प्रस्तुत करना था। जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों ने पहले तो महीनों पटवारी कार्यालय के चक्कर काटे, जब वह थक गए तो उन्होंने उसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की फिर भी इससे खुदगर्ज पटवारी की कुम्भकर्णीय नींद नही टूट सकी..

केंद्र सरकार के निर्देशो को भी धता साबित कर रहे राजस्व अधिकारी..

कोरोना संक्रमण के बीच ग्राम पंचायत स्तर के मजदूरों को काम दिलाने केंद्र और राज्य सरकार ने निर्देशित किया था। ताकि ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुधर सके। लेकिन राजस्व अधिकारी के अड़ियल रैवये की वजह से इस विकट परिस्थिति में भी कोई फर्क नही पड़ा है

या यूं कहें शासन के निर्देशों को तवज्जो नहीं देने की आदत सी हो गई है इनकी…

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...