छत्तीसगढ़

बस्तर में संघ के प्रचारक दादू सिंह की हत्या के विरोध में राजधानी में मौन रैली

डेस्क

जिन जिन राज्यों में गैर भाजपा शासन है वहां वहां भाजपा कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों पर लगातार हमले हो रहे हैं । हैरानी इस बात की है कि 15 साल तक भाजपा का गढ़ रहे छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही यहां भी संघ के प्रचारकों पर न सिर्फ हमले हो रहे हैं बल्कि उनकी जान तक ली जा रही है। दंतेवाड़ा बस्तर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक दादू सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में रविवार को छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा मौन पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बिलासपुर से भी भाजपा कार्यकर्ता और संघ के स्वयंसेवक शामिल होने पहुंचे।

राजधानी रायपुर में मौन पदयात्रा निकालकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया और संघ प्रचारक दादू सिंह की हत्या के पीछे की साजिशों को उजागर करने निष्पक्ष जांच की मांग की गई । राष्ट्रीय आपदाओ के दौरान कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक अपना सब कुछ अर्पित करते हुए तन मन धन से आपदा प्रबंधन और लोगों की सेवा करते हैं लेकिन उसके प्रतिफल में देश के उन राज्यों में स्वयं सेवकों की हत्या की जा रही है जहां दूसरी पार्टियों की सरकार है। कश्मीर, बंगाल और केरल में तो यह आम बात है लेकिन अब यही संक्रमण छत्तीसगढ़ में भी फैलने लगा है, इसलिए बेहद जरूरी है कि इसे शुरुआती दौर में ही रोक दिया जाए।

error: Content is protected !!
Letest
लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव,