क्राईमरेलवे

यात्री का मोबाइल पार कर इससे पहले कि भाग पाता जेब कतरा, जीआरपी ने धर दबोचा

आलोक

ट्रेन में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे और उठाई गिरी करने वाले अपने हाथ की सफाई दिखा जाते हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि ऐसा करने वाले की शिकायत बाद में मिले और पहले ही जीआरपी उसे पकड़ ले। लेकिन ऐसा ही सोमवार को हुआ। अनूपपुर मैं बिलासपुर चिरमिरी पैसेंजर प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर तड़के करीब 4:00 बजे पहुंची तो उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। शक के आधार पर जीआरपी अनूपपुर ने कृष्णा उर्फ किशनदास को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि कृष्णा उत्तराखंड के हरिद्वार का रहने वाला है। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर ही रही थी कि तभी बिलासपुर में रहने वाला पार्थो मंडल जीआरपी थाने पहुंच गया और उसने बताया कि उसका मोबाइल ट्रेन में किसी ने पार कर दिया है ।जब पुलिस ने किशन दास की तलाशी ली तो पार्थो का मोबाइल उसके पास से मिल गया। मोबाइल मिलने से जहां पार्थो मंडल ने राहत की सांस ली वही शिकायत के पहले ही मोबाइल चोरी के मामले को सुलझा कर जीआरपी ने भी अपनी पीठ थपथपाने में कोताही नहीं की।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...