रतनपुर

सेप्टिक टैंक निर्माण के दौरान हादसा….मिट्टी धंसने से राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ा महादेव मंदिर के पास रविवार को सेप्टिक टैंक निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टैंक की जोड़ाई के समय गड्ढे में अचानक मिट्टी का मलबा गिर गया, जिससे अंदर काम कर रहे एक राजमिस्त्री और महिला श्रमिक मिट्टी में दब गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी ठेकेदार दीनदयाल निषाद ने मंदिर के पास स्थित एक घर में सेप्टिक टैंक निर्माण का ठेका लिया था। रविवार दोपहर करीब दो बजे राजमिस्त्री सुंदर सूर्यवंशी और एक महिला श्रमिक टैंक के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गड्ढे की दीवार धंस गई और भारी मात्रा में मिट्टी नीचे गिर पड़ी।

मलबे में दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ठेकेदार के साथ मिलकर मिट्टी हटाकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला श्रमिक को घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री सुंदर सूर्यवंशी की हालत को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल राजमिस्त्री का सिम्स में इलाज जारी है। घटना ने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार