रतनपुर

अवैध रेत खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई….. पाँच ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ जब्त

जुगनू तंबोली

रतनपुर – वन विकास निगम की प्रोजेक्ट रेंज भैसाझार एवं उड़नदस्ता टीम ने संयुक्त गश्ती के दौरान अवैध रेत खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कलमीटार बीट के कम्पार्टमेंट नंबर PF-1586 क्षेत्र में की गई, जहां बिना अनुमति रेत का उत्खनन किया जा रहा था। मौके पर पहुंची टीम ने अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रही पाँच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया और रेत को भी कब्जे में लिया। यह कार्रवाई डिविजन मैनेजर के निर्देश पर प्रोजेक्ट रेंजर वैभव साहू के नेतृत्व में की गई।

टीम द्वारा जब्त वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाया गया तथा मौके पर ही पीओआर (प्रारंभिक अपराध रिपोर्ट) प्रकरण तैयार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन क्षेत्र में अवैध खनन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचती है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही ग्रामीणों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी अवैध खनन या वन अपराध की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि वन संपदा का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार