बिलासपुररेलवे

लाल खदान में बाधक रहा रेलवे फाटक अब बन जाएगा इतिहास ,15 जून से हमेशा के लिए होगा बंद

आलोक

बिलासपुर से मस्तूरी, रायगढ़ जाने वाली सड़क पर बड़ी बाधक रही लाल खदान रेलवे फाटक को अब हमेशा के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। 15 जून से लाल खदान रेलवे फाटक पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा। व्यस्त इस व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की भारी आवाजाही है, लेकिन लाल खदान में रेलवे क्रॉसिंग होने की वजह से वाहनों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। लंबे वक्त से यहां रेलवे ओवरब्रिज की मांग हो रही थी 6 वर्ष पहले रेलवे ओवरब्रिज की घोषणा हुई तो फिर उस पुल को 20 महीने में बन जाना था , लेकिन पुल के बनने में 6 साल लग गए। इतना ही नहीं शुरुआती लागत 20 करोड़ रुपए थी जो बढ़ते बढ़ते 32 करोड रुपए तक जा पहुंची है ।आखिरकार लाल खदान रेलवे फाटक पर आर ओ बी बनकर तैयार हो गया है। पिछले दिनों इसके डामरीकरण का काम भी पूरा कर लिया गया वैसे करीब एक पखवाड़े से इस पर से अनौपचारिक रूप से आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। भले ही इसका विधिवत लोकार्पण न हुआ हो , मगर लोग इस पर से आना जाना कर रहे हैं। इसे देखते हुए रेलवे यह निर्णय लिया है। बिलासपुर गतौरा स्टेशन के मध्य स्थित मानव स्हित समपार फाटक संख्या 364 लाल खदान को अब सामान्य यातायात के लिए 15 जून से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यहां 818.07 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा पुल पूरी तरह तैयार है । इसके लोकार्पण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही तिथि की घोषणा की जाएगी। पुल के औपचारिक लोकार्पण से पहले ही रेलवे ने समपार फाटक को बंद करने का निर्णय लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...