बिलासपुर

बिलासपुर : फिर राहगीरो से चार युवकों ने की मारपीट और लूटपाट…जिले में लगातार बढ़ रही घटनाएं,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में लूटपाट और मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। प्रार्थी रामगोपाल तिवारी, निवासी महर्षि कश्यप नगर अटल आवास, मुरूम खदान के पीछे सरकंडा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चार लड़कों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111, 115(2), 126(2), 296, 309(6) और 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी के अनुसार, वह पत्रकार कॉलोनी के पीछे अशोक नगर में रहते हैं और पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। दिनांक 14 जनवरी 2026 की रात लगभग 9:30 बजे वे बगदाई मंदिर के पास नवधा रामायण से पाठ कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। अशोक नगर महर्षि कश्यप नगर के पास पहुंचते ही चार युवकों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए साइकिल रोक ली। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और उनका जियो मोबाइल तथा जेब में रखे 1,000 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसी दौरान खमतराई निवासी सुधीर श्रीवास ने बताया कि उन्हीं युवकों ने उसका भी मोबाइल और 300 रुपये लूटे हैं। भय के कारण प्रार्थी ने तुरंत रिपोर्ट नहीं की, लेकिन 17 जनवरी को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,