बिलासपुर

देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पम्प में लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…अंतरजिला गिरोह और भी घटनाओं को दे चुका है अंजाम,

उदय सिंह

बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने पेट्रोल पम्पों में लूटपाट करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस गिरोह ने बिलासपुर, रतनपुर, चैतमा (जिला कोरबा) तथा पाली राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।
घटना दिनांक 11 जनवरी 2026 की है, जब ग्राम जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पम्प पर तीन अज्ञात युवकों ने पल्सर मोटर सायकल से पहुंचकर 1000 रुपये का पेट्रोल भरवाया। पैसे मांगने पर आरोपियों ने सेल्समेन को देशी कट्टा जैसा हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और लगभग 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ए.सी.सी.यू. और थाना रतनपुर की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। घेराबंदी कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में वेद प्रकाश वैष्णव 23 वर्ष, अभिषेक प्रजापति 22 वर्ष और कपिल पटेल 21 वर्ष शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने रतनपुर के अलावा 16 जनवरी को चैतमा जिला कोरबा के पेट्रोल पम्प और 9 जनवरी को पाली क्षेत्र में भी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी पहले भी मोटर सायकल चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल, एक देशी कट्टा, कारतूस, धारदार चाकू, 2500 रुपये नगद तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार अपराध में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल चोरी की थी। इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, ए.सी.सी.यू. प्रभारी हेमन्त आदित्य, थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को नगद पुरस्कार देकर सराहना की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से,