मुंगेली

राजस्थान में भीषड़ सड़क दुर्घटना में जरहागांव थाना प्रभारी का निधन… विभाग में शोक की लहर,

टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर- पुलिस विभाग से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा शासकीय कर्तव्य के तहत गुम इंसान की तलाश के सिलसिले में राजस्थान गए हुए थे। इसी दौरान वहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में उनका आकस्मिक निधन हो गया। यह हादसा अचानक घटित हुआ, जिससे पूरे पुलिस विभाग, उनके परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नंदलाल पैकरा को एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अपने सेवाकाल में कई महत्वपूर्ण मामलों को गंभीरता और निष्ठा के साथ सुलझाया। उनके व्यवहार और कार्यशैली के कारण वे सहकर्मियों और आम जनता के बीच बेहद सम्मानित थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति पहुंची है। इस दुखद घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,