क्राईमछत्तीसगढ़

फर्जी बैंक कर्मी बनकर ठगी करने वालों का सहयोगी पकड़ाया, अब पुलिस को है मास्टरमाइंड की तलाश

सत्याग्रह डेस्क

फर्जी बैंक कर्मी बनकर लोगों को फोन करना और उनके एटीएम की जानकारी हासिल कर बैंक से रकम उड़ा देना अब आम बात हो चुकी है। अब तो अपराधी बिना फोन किए , बगैर एटीएम नंबर पता किए भी बैंक खाली कर रहे हैं। ऐसा ही एक गिरोह लंबे वक्त से सक्रिय है। पुलिस को जानकारी मिली कि इन्हीं का एक सहयोगी मोहित कुमार गर्ग बिलासपुर में है, जिसका लिक पंजाब गैंग से है। इसके बाद पुलिस ने चकरभाठा, सकरी और सरकंडा के स्टाफ के साथ एक टीम बनाकर साइबर सेल की मदद से मोहित कुमार गर्ग को धर दबोचा । भटिंडा का रहने वाला मोहित कुमार गर्ग फर्जी बैंक कर्मी बनकर ठगने वाले गैंग के सरगना कलीम अशरफ के लिए काम करता है। कलीम अशरफ के साथ झारखंड के कई एटीएम ठग ठगों के लिए भी मोहित काम किया करता है। झारखण्ड के जामत बाड़ा, देवघर धनबाद, गिरिडीह के एटीएम से ठग गिरोह द्वारा लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं और मोहित गर्ग इन्हीं आहरित किए गए रकम का उपयोग टेलीफोन बिल, बिजली बिल डिश टीवी रिचार्ज कर अपना कमीशन काटकर शेष रकम ठगों को दिल्ली और उनके बताए जगहों पर पहुंचाया करता था। यह काम वह 2015 से लगातार कर रहा था।पकड़े जाने के बाद मोहित गर्ग ने बताया कि झारखंड के अलगचुआ, सीतलपुर,सतुआ टांड़ नावाडीह, बनकटी , फफनाथ, मोहनपुर ,डुमरिया, बरदाहा,बाग बेर रामपुर, दुधानी, काशी टांड, झिलवा जैसे कई ग्रामीण इलाके ऐसे हैं जहां 100 से अधिक गांवों में फर्जी सिम कार्ड का प्रयोग कर बैंकों के ग्राहकों की रकम उड़ाने वाले अपराधी सक्रिय हैं । ये बैंक से रकम उड़ाने वाले के रकम को रुपयों में तब्दील करा कर अपने अकाउंट में मंगवाता था और फिर अपनी अपने निचे काम करने वालों को रुपया बांटता था। ऐसा करते हुए मोहित पहले अपना हिस्सा काट लिया करता था। पुलिस ने 1 साल पहले जून 2018 में भटिंडा में मोहित के घर पर दबिश भी दी थी, लेकिन पुलिस के आने की भनक पाकर वह भागने में कामयाब हुआ था। आरोपी मोहित गर्ग के पास से कंप्यूटर, सिम कार्ड ,आधार कार्ड, पैन कार्ड ,एयर पिस्टल, पासपोर्ट एसबीआई और एलआईसी के बांड पेपर, जमीन और फ्लैट खरीदने संबंधित दस्तावेज, पेन ड्राइव, चेक बुक, एक कार भी बरामद हुआ है। इससे पहले भी उसके घर से पुलिस ने काफी कुछ बरामद किया था। इस मामले में पहले भी पुलिस विशाल गोयल, आशु गोयल को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को मास्टरमाइंड कलीम अशरफ की तलाश है आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस गैंग द्वारा हर दिन 3 से 4 लाख रुपए की ठगी का कारोबार किया जाता है। मोहित का सिर्फ कलीम अशरफ से ही नहीं अन्य ठगों से भी संबंध है। मोहित अकेला ही 40 से अधिक ठगी करने वाले गिरोह के सरगनाओ से संपर्क में था। बिलासापुर पुलिस के लिए यह गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी है ।अब मोहित की मदद से पुलिस मुख्य आरोपी कलीम अशरफ तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी