रतनपुर

रतनपुर : धार्मिक नगरी में पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का आरोप….राम दरबार होम स्टे सील…पीड़ित परिवार आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर में प्रशासनिक मनमानी और राजनीतिक दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अतिथि निवास राम दरबार होम स्टे के संचालक देवकुमार थवाईत ने पड़ोसी राजू शर्मा और स्वीटी शर्मा पर राजनीतिक रसूख के दम पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि तहसीलदार रतनपुर शिल्पा भगत पर नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से होम स्टे सील करने का आरोप लगा है। इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार बेघर होने की कगार पर पहुंच गया है और अब उन्होंने 21 जनवरी 2026 से आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

एक रजिस्टर की कमी, लेकिन निशाना सिर्फ ‘राम दरबार अतिथि निवास पर

पीड़ित देवकुमार थवाईत का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका से विधिवत गुमास्ता लाइसेंस लेकर शासन की होम स्टे योजना के तहत “राम दरबार अतिथि निवास” संचालित किया था। बावजूद इसके, 9 जनवरी 2026 को तहसीलदार शिल्पा भगत ने “सुरक्षा चेकिंग” के नाम पर होम स्टे को सील कर दिया केवल इसलिए कि गेस्ट रजिस्टर में आने-जाने का समय दर्ज नहीं था।
आरोप है कि रतनपुर के कई अन्य लॉज और होटलों में भी यही कमी पाई गई, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे साफ प्रतीत होता है कि यह कार्रवाई नियमों के तहत नहीं, बल्कि दबाव और पक्षपात के तहत की गई।

राजनीतिक दबाव और कथित वसूली के गंभीर आरोप

देवकुमार थवाईत का आरोप है कि पड़ोसी राजू शर्मा अपनी राजनीतिक पहुंच का दुरुपयोग कर लगातार प्रशासन पर दबाव बनाते रहे हैं। इतना ही नहीं, पीड़ित का दावा है कि तहसीलदार के करीबी व्यक्ति के माध्यम से उनसे पैसे की मांग की गई और मना करने पर होम स्टे नहीं खोला गया। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का गंभीर उदाहरण होगा।

परिवार सहित आमरण अनशन की चेतावनी

न्याय न मिलने से हताश होकर देवकुमार थवाईत ने अपने पूरे परिवार के साथ “राम दरबार” के सामने 21 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि अनशन के दौरान कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी राजू शर्मा, स्वीटी शर्मा और तहसीलदार शिल्पा भगत की होगी।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,