सीपत

सीपत: बाइक सवार से मारपीट कर लूटपाट…अज्ञात बदमाशों ने युवक को दी जान से मारने की धमकी,

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत भिल्मी पांडेपुर के मध्य मेन रोड पर देर रात मोबाइल झपटमारी की घटना सामने आई है। ग्राम करमा निवासी प्रार्थी लोकेश कश्यप की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात तीन-चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5), 304 एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
प्रार्थी लोकेश कश्यप ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम करमा में निवास करता है तथा खेती-किसानी का कार्य करता है। उसकी शिक्षा कक्षा 10वीं तक हुई है। दिनांक 19 जनवरी 2026 को वह अपने मोटरसाइकिल से अकेले लोरमी दशगात्र कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम से लौटते समय रात्रि करीब 9 बजे जब वह भिल्मी पांडेपुर के बीच मेन रोड पर पहुंचा, तभी उसके साले का फोन आने पर वह सड़क किनारे रुककर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पैदल आए अज्ञात तीन-चार लोगों ने, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे, उससे पोको C-75 मोबाइल फोन झपट लिया, जिसमें जियो कंपनी का सिम लगा था। जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों तथा पहने हुए चूड़े से मारपीट की। मारपीट में उसके चेहरे के बाएं गाल और दाहिनी आंख के ऊपर चोट आई है। घटना की जानकारी प्रार्थी ने घर पहुंचकर परिजनों को दी फिर अगले दिन 20 जनवरी 2026 को थाना सीपत पहुंचा, जहां उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,