बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में देर रात चोरी की सनसनीखेज वारदात…मेनरोड पर शटर तोड़कर दुकान अंदर घुसे चोर, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हरकत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्र पुराना बस स्टैंड के पास देर रात चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यह क्षेत्र तीन थाना क्षेत्रों की सीमा से सटा हुआ है, जिससे पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अज्ञात चोरों ने बेखौफ होकर कपड़ा दुकान का शटर तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी संदीप बानाईत, जो दुल्हे साहब कपड़ा दुकान में मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं और वर्तमान में मगरपारा बिलासपुर में निवास करते हैं, उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 जनवरी 2026 की रात करीब 10:10 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 21 जनवरी की सुबह जब उन्होंने अपने मोबाइल से दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो शटर खुला दिखाई दिया।

संदेह होने पर वे तत्काल दुकान पहुंचे और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर जांच करने पर कैश काउंटर का ताला भी टूटा मिला और उसमें रखी नगद राशि 66,645 रुपये गायब थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि चार अज्ञात व्यक्ति वारदात में शामिल थे, जिनमें से एक दुकान के अंदर घुसकर चोरी कर रहा था, जबकि तीन अन्य बाहर निगरानी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305-BNS और 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुराना बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की चोरी यह साबित करती है कि चोर शहर में रेकी कर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,