रायगढ़

बिलासपुर घुमाने के बहाने महिला से दुष्कर्म, परिचित युवक ने बनाया शिकार, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई पीड़िता की शिकायत के बाद की गई, जिसमें उसने आरोपी पर जबरन शारीरिक शोषण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता उम्र 25 वर्ष ने दिनांक 20 जनवरी 2026 को थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उसने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को उसका पति काम पर गया हुआ था और उसकी मां घर से बाहर गई थी। इसी दौरान उसका परिचित चन्द्रिका प्रसाद सारथी, उम्र 33 वर्ष, निवासी स्थानीय क्षेत्र, उसके घर पहुंचा और अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आगे बताया कि 30 दिसंबर को आरोपी उसे मोटरसाइकिल से बिलासपुर ले गया, जहां इधर-उधर घुमाते हुए उसने फिर से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 20/2026 के तहत धारा 64(2)(ड) एवं 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी चन्द्रिका प्रसाद सारथी को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो होंडा एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 13 BB 7567 तथा उसका आरसी कार्ड जप्त किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चंद्रेश पाण्डेय, राजेश खाण्डे, टिकेश्वर पटेल, सुरेन्द्र भगत एवं महिला आरक्षक सुकृता कर्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,