सीपत

सीपत: ठगी का नया पैतरा…रिश्तेदार बनकर बुजुर्ग महिला से 49 हजार की धोखाधड़ी, अज्ञात आरोपी फरार

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सीपत क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ छल-कपट और धोखाधड़ी कर 49 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात मोटर सायकल सवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी दुर्गेश कुमार साहू, निवासी ग्राम नेवसा सेमरी पारा, थाना रतनपुर ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि 23 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी नानी सुर्मिला बाई साहू और भाई अंशुमन साहू के साथ मोटर सायकल से ग्राम सीपत के जिला सहकारी बैंक आए थे। यहां से उनकी नानी के खाते से 49 हजार रुपये की निकासी की गई, जिसे दुर्गेश ने अपनी जेब में रखा था। इसके बाद तीनों यूनियन बैंक सीपत पहुंचे, जहां अंशुमन का आधार सेडिंग कराया जाना था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति खुद को दूर का रिश्तेदार बताकर उनसे मिला और दुर्गेश को भांजा कहकर बातों में उलझाया। उसने एनटीपीसी सीपत में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आधार कार्ड की मांग की और च्वाइस सेंटर चलने को कहा। दुर्गेश ने रुपये अपनी नानी को देकर च्वाइस सेंटर चला गया। वहां आरोपी ने बहाने से दुर्गेश की मोटर सायकल की चाबी लेकर गाड़ी ले गया। उधर आरोपी यूनियन बैंक पहुंचा और सुर्मिला बाई साहू को यह कहकर अपने टीवीएस एक्सएल में बैठा लिया कि उनका नाती उन्हें बुला रहा है। रास्ते में उसने रुपये सुरक्षित रखने के बहाने बाइक की डिग्गी में रखवा लिए और ग्राम जांजी के पास महिला को उतारकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,