बिलासपुर

न्यायधानी में फिर शटर तोड़कर चोरी की वारदात…अज्ञात आरोपियों ने ज्वेलरी शॉप से उड़ाये लाखों के सोने चांदी के जेवरात,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला के आज़ाद चौक स्थित मां ज्वेलरी शॉप में बीती रात शातिर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देर रात करीब दो बजे दो अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर भीतर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार चोरी गए आभूषणों की कीमत लगभग पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है। चोरों की शातिराना योजना का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पहचान से बचने के लिए दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों को कपड़े और पानी से ढक दिया, ताकि रिकॉर्डिंग प्रभावित हो सके। इसके बाद अलमारियों और काउंटर को तोड़कर जेवरात निकाले गए। पूरी वारदात बेहद कम समय में अंजाम दी गई, जिससे यह पेशेवर चोरों का काम प्रतीत हो रहा है। घटना का खुलासा रविवार सुबह तब हुआ, जब आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। मां ज्वेलरी शॉप का शटर टूटा देख उन्होंने तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड के साथ जांच शुरू की। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और दुकान संचालक से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, दुकान के अंदर लगे कैमरे भले ही ढक दिए गए हों, लेकिन आसपास के इलाकों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरों के भागने के संभावित रास्तों का भी पता लगाने का प्रयास किया गया है। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और पूर्व में इस तरह की वारदातों में शामिल आरोपियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,