बिलासपुररेलवे

स्टेशन ब्यूटीफिकेशन कार्य के अन्तर्गत बिलासपुर रेलवे स्टेशन का किया गया निरीक्षण

आलोक

बुधवार को बिलासपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंधोपाध्याय, सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, हिमांशु जैन, उप महाप्रबंधक एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, रवीश सिंह तथा बिलासपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पुलकित सिंघल ने बिलासपुर स्टेशन का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अधिकारियों ने बिलासपुर स्टेशन की साज-सज्जा एवं सजावट से संबंधित सभी पहलुओं का गहन निरीक्षण किया । भारतीय रेलवे के स्टेशन ब्यूटीफिकेशन नीति के तहत बिलासपुर स्टेशन पर भी साज-सज्जा एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाने है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय लोककला व कलाकृतियों के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ राज्य के पुरातत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी व रेलवे से जुड़ी जानकारियों से संबंधित चित्र एवं कलाकृति शामिल है ।बिलासपुर रेलवे स्टेशन के साज-सज्जा से संबंधित यह योजना अभी पूरी तरह एक काल्पनिक रूप में है जिसे मूर्त रूप देने से संबधित सभी पहलुओं व मुद्दों पर अधिकारियों ने निरीक्षण कर विचार विमर्श किए । इस अवसर पर बिलासपुर मंडल के अन्य अधिकारी एवं इस कार्य से संबंधित कर्मचारीगण भी उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...