रायपुर

3 साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या…नाबालिग ने दिया था घटना को अंजाम, झाड़ियों में मिली लाश,

रमेश राजपूत

रायपुर – इधर प्रदेश की न्यायधानी में शनिवार की सुबह युवक की हत्या का मामला सामने आया है उधर प्रदेश की राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में तीन साल के बच्चे की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है, इस मामले में बताया जा रहा है की 3 साल के बच्चे की हत्या नाबालिग रिश्तेदार ने की है। वही पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार 3 साल के बच्चे का गला दबा कर अपचारी बालक ने नाबालिग कों मौत के घाट उतार कर झाड़ियों में उसका शव फेंक दिया था, ये पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक सडडू के वीआईपी सिटी के पास लेबर क्वार्टर में एक मजदूर परिवार रहता है। शुक्रवार दोपहर से उनका 3 साल का बेटा उनके रिश्तेदार नाबालिग के साथ निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को बालक का ध्यान आया। उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया। नाबालिग से भी पूछताछ की, तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया। बच्चे के नहीं मिलने से परेशान होकर उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी बालक की तलाश में लगी थी। इस बीच रात करीब 11.30 बजे बालक का शव वीआईपी सिटी के गोल चौक के पास झाड़ियों में मिला। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...