क्राईमबिलासपुर

रपटा में मिली युवक की लाश, गर्मी या भूख बनी मौत की वजह पड़ताल जारी

डेस्क

इन दिनों बिलासपुर में पड़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा बनती जा रही है। पारा 46- 47 डिग्री के बीच ड़ोल रहा है । इसी बीच गुरुवार सुबह शनिचरी रपटा के पास एक युवक की लाश मिली। पहले तो लोगों ने सोचा कि कोई शराबी, शराब के नशे में नदी के तट पर पड़ा हुआ है, लेकिन काफी देर तक हलचल न होने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो पता चला कि एक युवक है जिसकी शायद मौत हो चुकी है। इसके बाद तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई ।डायल 112 सेवा के साथ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । शुरुआती जांच में युवक मृत पाया गया ।तलाशी लेने पर भी उसके पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ जिससे यह पता नहीं चल पाया कि युवक कौन है। तलाशी के दौरान उसके जेब से सौ रुपए जरूर मिले हैं , जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि उसकी मौत भूख से तो नहीं हुई होगी क्योंकि उसके पास 100 रुपये थे और वह इससे कुछ खा सकता था। इसलिए मुमकिन है कि तेज गर्मी की वजह से उसकी जान चली गई हो। हो सकता है वह बीमार भी रहा हो।

पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई इसलिए पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की पहचान तलाशने की कोशिश की जा रही है । सुबह-सुबह अरपा शनिचरी रपटा पर लाश मिलने की खबर मिलते ही यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और रपटा पर लोगों की भीड़ लग गई।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...