बिलासपुर

प्रेमी ने दिल्ली में लगाई फांसी तो बिलासपुर में नाबालिग प्रेमिका भी झूली फांसी के फंदे पर…बिछड़ने की पीड़ा ने ली दो जाने,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रेम और बिछड़ने के दर्द ने एक नाबालिग की जिंदगी छीन ली। दिल्ली में प्रेमी की आत्महत्या की खबर मिलने के दूसरे ही दिन बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना से परिचितों में शोक की लहर है और परिजन सदमे में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी मूल रूप से बैकुंठपुर जिले की रहने वाली थी और कुछ समय से तोरवा क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रह रही थी। बताया गया है कि वह कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद उसे दिल्ली से खोजकर वापस लाया। घर ले जाने के बजाय उसे तोरवा स्थित रिश्तेदार के यहां ठहराया गया था। इसी बीच रविवार को किशोरी के प्रेमी ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह खबर जब किशोरी तक पहुंची तो वह पूरी तरह टूट गई। परिजनों के अनुसार, खबर मिलने के बाद से वह गुमसुम रहने लगी थी और उसने मरने की बात भी कही थी। परिजनों ने उसे समझाया, पढ़ाई और परिवार पर ध्यान देने की सलाह दी और पूरी रात उस पर नजर रखी।
सोमवार सुबह किशोरी ने परिजनों के साथ नाश्ता भी किया, लेकिन उसका व्यवहार सामान्य नहीं था। करीब 11 बजे, जब घर के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे, उसी दौरान उसने अपने कमरे में अपनी ही चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे की ओर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह घटना एक बार फिर बताती है कि भावनात्मक आघात और मानसिक तनाव किस कदर घातक साबित हो सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,